Monday, June 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट Siwan Cricket League में सनशाइन क्रिकेट क्लब की बंपर जीत

Siwan Cricket League में सनशाइन क्रिकेट क्लब की बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment
Siwan Cricket League

सीवान। सीवान जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही सीवान जिला क्रिकेट लीग Siwan Cricket League में मंगलवार को खेले गए मैच में सनशाइन क्रिकेट क्लब ने बसंतपुर क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हराया।

स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बसंतपुर क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाये। बसंतपुर की तरफ से सर्वाधिक 29 रन आलोक ने बनाया। सनशाइन के यश कुमार ने 2 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी सनशाइन की टीम 19 ओवर में 1 विकेट पे 159 रन बना लिये। सनशाइन की तरफ से असद ने नाबाद 53 और आयुष ने नाबाद 50 रन बनाए। बसंतपुर के धीरज ने 1 विकेट लिया। सचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि कल का मैच हुसैनगंज क्रिकेट क्लब बनाम फ्रेंड्स इलेवन जो 20/12/22 को मैरवा में खेला जाना था वो चुनाव की वजह सेअब स्थानीय राजेन्द्र स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.