28 C
Patna
Thursday, March 28, 2024

बिहार के अभिषेक और रौनित Junior National Boys Boxing Championship के सेमीफाइनल में, मेडल पक्का

पटना। बिहार के अभिषेक सिंह और रौनित रंजन ने चौथी जूनियर नेशनल बालक बॉक्सिंग चैंपियनशिप (Junior National Boys Boxing Championship) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर बिहार के लिए दो पदक पक्का कर दिया है।

राजधानी पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार की मेजबानी में चल रही इस चैंपियनशिप के 57 से 60 किलोग्राम वजन वर्ग में ब्लू जर्सी में खेल रहे बिहार के अभिषेक सिंह ने मणिपुर के मोरंगथेम पूनसहिबा सिंग को 3-2 से पराजित किया।

52 से 54 किलो वजन वर्ग में ब्लू जर्सी में खेल रहे बिहार के रौनित रंजन को मध्यप्रदेश के किशन ददोरिया ने वाकओवर दे दिया और इस जीत इस मुकाबले में रौनित रंजन ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जायेंगे। मंगलवार को बिहार हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

क्वार्टरफाइनल के परिणाम इस प्रकार हैं-

44 से 46 किलोग्राम : राजस्थान के सुनील कुमार ने मणिपुर के मोहम्मद मुजाहिद, यूपी के रिषि सिंह ने मिजोरम के मिक्की एनटी बेईपतला, उत्तराखंड के बृजेश तमता ने आंध्रप्रदेश के वासुदेव पी पोटहिना, हरियाणा के रिशु ने नागालैंड के नसीम को हराया।
44 से 48 किलोग्राम : महाराष्ट्र के अथर्व विदाकार ने यूपी के राज, हरियाणा के आलोक ने झारखंड के येशु कुमार दास, चंडीगढ़ के कृष पाल ने मनिपुर के एच रिषि मंगगंग, असम के इरानज्योति गगोगई ने गुजरात के अनिकेत मल्लाह को हराया।
48 से 50 किलो वजन वर्ग : झारखंड के रोनित राज गुप्ता ने मिजोरम के मोसे लारुटफेला, पंजाब के निशांत दालमोत्रा ने गुजरात के रंजीत साहनी, एसएससीबी के आर्यन ने उत्तराखंड के धीरज सिंह रावल, मध्यप्रदेश के दिलवाश कतारे ने असम के ओहिदुर रहमान को हराया।
50 से 52 किलो वजन वर्ग : उत्तराखंड के रचित सिंह रावत ने महाराष्ट्र के तनीष बुंदेला, एसएससीबी के हर्ष ने दिल्ली के सारथी सैनी, मध्यप्रदेश के जितेंद्र जाटव ने केरल के नवीन प्रमोद, हरियाणा के अब्दुल कादिर ने मणिपुर के मो मिराज को पराजित किया।

52 से 54 किलो वजन वर्ग : हरियाणा के निखिल ने दिल्ली के आर्यन मलिक, सिक्किम के जयंत डागर ने उत्तराखंड के करण कुमार, बिहार के रौनित रंज ने मध्यप्रदेश के किशन ददोरिया, पंजाब दे स्नेदीप सिंह ने सुंदरम यादव को मात दी।

54 से 57 किलो वजन वर्ग: महाराष्ट्र के रेहान साह ने चंडीगढ़ के अरमान, पंजाब के हन्नी ने मध्यप्रदेश के सूरज सैनी, हरियाणा के वैभव दाहिया ने उत्तराखंड के सावन सिंह बसेरा, एसएससीबी के जतिन ने हिमाचल के चेतन कुमार को हराया।
57 से 60 किलोन वजन वर्ग : बिहार के अभिषेक सिंह ने मणिपुर के मोईरंगथेम पूनसिहबा सिंह को हरियाणा के रुपेश ने यूपी के सुमित राठौर, उत्तराखंड के दीपक धामी ने चंडीगढ़ के सुमित अटारी, मध्यप्रदेश के रोहित तेवतिया ने एसएससीबी के आयुष को हराया।

60 से 63 किलोग्राम वजन वर्ग : एसएससबी के कृष कंबोज ने उत्तराखंड के उमे गारिया, हरियाणा के यशवर्धन सिंह ने मध्यप्रदेश के आयुष श्रीवास, हिमाचल प्रदेश के अंकित कुमार ने झारखंड के रोहित कुमार यादव, राजस्वान के हरीश सैनी ने मणिपुर के लेमापोकपम बिनोद कुमार एस को , सूर्या देव ने मोहम्मद हसन को हराया।

63 से 66 किलोग्राम वजन वर्ग : एसएससीबी के करण बिष्ट ने पंजाब के शुभदीप, मिजोरम के लालनूपुई ने अरुणाचल प्रदेश के तांगु नोमले, दमन एंड द्वीप के सुमित ने मणिपुर के सिनम अल्लार सिंह को हराया।

66 से 70 किलो वजन वर्ग : एसएससीबी के प्रिंस ने अरुणाचल के सचिन फ्लागो, हरियाना के चिराग शर्मा ने तमिलनाडु के किशोर कुमार, चंडीगढ़ के परमजीत सिंह ने महाराष्ट्र के समीर वर्मा, पंजाब के वंश शर्मा ने मनदीप सिंह को मात दी।

70 से 75 किलो वजन वर्ग : हरियाणा के प्रिंस ने पंजाब के गुरप्रीत सिंह, उत्तराखंड के दिव्यांशु सिंह विष्ट ने हिमाचल के आर्यन कुमार, यूपी के निखिल जायसवाल ने मणिपुर के केपी, एसएससीबी के साहिल के दिल्ली के गौरव को हराया।

75 से 80 किलो वजन वर्ग : तेलंगाना के श्री चरण पासूपुलेती ने सिक्किम के सैमुअल गुरुंग, एसएससीबी के आर्यन ने हरियाणा के लखविंदर, मध्यप्रदेश के रिषभम सिकारवार ने तमिलनाडु के एम विशाल, यूपी के देव प्रताप सिंह कुशवाह ने हिमाचल प्रदेश पुष्कर मस्ताना को हराया।

+80 किलो : हरियाणा के लक्ष्य राठी ने एसएससीबी के गोलू,
महाराष्ट्र ने गौरव महासके ने मध्यप्रदेश के यश यादव, यूपी के हर्ष राठी ने मणिपुर के लियो लूकराम,पंजाब के गुरप्रीत ने राजस्थान के विशाल को हराया।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights