Friday, June 12, 2026
Home बिहारअन्य Gyanasthali School, आलमगंज में सम्पन्न हुआ समर कैंप

Gyanasthali School, आलमगंज में सम्पन्न हुआ समर कैंप

by Khel Dhaba
0 comment

ज्ञानस्थली स्कूल आलमगंज में सम्पन्न हुआ समर कैंप। सभी छात्र और छात्राओं को पटना जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार, ऐड्मिनिस्ट्रेटर सिमरजीत कौर, एलएमसी ग्रूप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट्स हेड रूपक कुमार ने पुरस्कृत किया। समर कैंप में 67 बच्चों ने भाग लिया। कैंप में डांस, सिंगिंग, पेंटिंग, कराटे, कैरम, कुकिंग विथाउट स्टोव, आर्ट एवं क्राफ्ट में बच्चों ने बारीकियां सीखीं और मस्ती की।स्कूल की निदेशिका मीनू सिंह ने बताया की ये एक अच्छी पहल है इससे आने वाले समय में स्कूल के बच्चों को काफी फायदा मिलेगा वहीं ज़िला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्कूल के कोई भी छात्र एवं छात्राओं को किसी भी खेल में अगर कोई भी मदद हो तो हम हर संभव मदद करेंगे। वहीं स्पोर्ट्स हेड रूपक कुमार ने बताया कि हमारे स्कूल के छात्र एवं छात्राऐं लगातार कई खेलो में स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। हम इसी तरह आगे भी उम्मीद करेंगे कि इससे भी अच्छा प्रदर्शन लगातार करते रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन एडमिनिस्ट्रेटर सिमरजीत कौर ने किया वहीं धन्यवाद् ज्ञापन स्कूल के शिक्षक मिथलेश सर ने किया। इस मौके पर डांस के टीचर – रोहित कुमार, कराटे के कोच – सौरव कुमार, शतरंज के कोच- रुपेश कुमार, पेंटिंग के टीचर – विमला कुमारी, सिंगिंग के टीचर – जफ़र उल्लाह, आर्ट एंड क्राफ्ट के टीचर – रम्भा कुमारी एवं कुकिंग विथाउट स्टोव के टीचर – रचना अग्रवाल साथ साथ कई अभिभावक भी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.