Monday, June 8, 2026
Home Slider फिर नहीं चले सुआरेज, एटलेटिको मैड्रिड ने खेला गोलरहित ड्रॉ

फिर नहीं चले सुआरेज, एटलेटिको मैड्रिड ने खेला गोलरहित ड्रॉ

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड।  एटलेटिको मैड्रिड की तरफ से पदार्पण मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले लुई सुआरेज अपना जादुई प्रदर्शन जारी रखने में नाकाम रहे और उनकी टीम को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में शनिवार को यहां विल्लारीयाल से गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा।

एटलेटिको ने इस सत्र की शुरुआत ग्रेनाडा पर 6-1 की शानदार जीत से की थी लेकिन अपने इस प्रदर्शन को वह आगे जारी नहीं रख पाया और उसे लगातार दूसरे मैच में गोलरहित ड्रा खेलकर अंक बांटने पड़े। एटलेटिको के तीन मैचों में अब पांच अंक हैं और वह 11वें स्थान पर है।

इस बीच रियाल सोसिडाड ने गेटाफे को 3-0 से जबकि रीयाल बेटिस ने वेलेंसिया को 2-0 से हराया जबकि एल्चे और हुएस्का का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।

रियाल बेटिस इस जीत से पांच मैचों में नौ अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया है। उसके बाद सोसिडाड और विल्लारीयाल (दोनों आठ अंक) का नंबर आता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.