Monday, June 8, 2026
Home Slider हैमिल्टन के 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की प्रस्तावित सूची में निशानेबाजी शामिल नहीं

हैमिल्टन के 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की प्रस्तावित सूची में निशानेबाजी शामिल नहीं

by Khel Dhaba
0 comment

हैमिल्टन। राष्ट्रमंडल खेलों 2026 की मेजबानी की दौड़ में आगे चले रहे हैमिलटन शहर की बोली समिति ने निशानेबाजी को खेलों की प्रस्तावित सूची से बाहर रखा है। इससे पहले बर्मिंघम 2022 खेलों से भी निशानेबाजी को बाहर रखा गया था लेकिन भारत के दबाव के कारण इसे इसमें शामिल किया गया जिसका आयोजन बर्मिंघम की जगह चंडीगढ़ में होगा। निशानेबाजी 1970 को छोड़कर 1966 से हर बार इन खेलों का हिस्सा रहा है।
हैमिल्टन 2026 खेलों की बोली समिति के अध्यक्ष लू फ्राप्पोर्टी ने एक ऑनलाइन सम्मेलन में पुष्टि की कि निशानेबाजी इसके प्रस्ताव का हिस्सा नहीं है। ‘इनसाइड द गेम डॉट कॉम’ के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘‘ फिलहाल मुझे नहीं लगता कि निशानेबाजी इन खेलों का हिस्सा है।’’ भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भी इन खेलों के 2026 या 2030 सत्र की मेजबानी करने में रुचि व्यक्त की थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.