Wednesday, June 17, 2026
Home Slider इंग्लैंड को तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुए वनडे सीरीज से बाहर

इंग्लैंड को तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुए वनडे सीरीज से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

पुणे। इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन हाथ में चोट के कारण भारत के साथ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाकी बचे दो मुकाबलों मे नहीं खेल सकेंगे।

मोर्गन के अलावा सैम बिलिंग्स भी शुक्रवार को होने वाले दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं। उनके तीसरे मैच में खेलने के सम्बंध में फैसला बाद में लिया जाएगा। बिलिंग्स को मंगलवार को बाउंड्री पर फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी।

मोर्गन की अनुपस्थिति में जोस बटलर टीम की कप्तानी करेंगे जबकि लियाम लिविंगस्टोन शुक्रवार को डेब्यू करेंगे। मोर्गन को मंगलवार को हुए पहले मैच में फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी। उनकी दो अंगुलियों के बीच कट लग गया है और उन्हें चार टांके भी लगवाने पड़े थे। गुरुवार को मोर्गन अभ्यास के लिए आए थे लेकिन बाद में उन्होंने खुद को मैच के लिए अनफिट करार दिया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.