Saturday, June 13, 2026
Home राष्ट्रीयबैडमिंटन श्रीकांत और सिंधू Korea Open Badminton के सेमीफाइनल में

श्रीकांत और सिंधू Korea Open Badminton के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment
Asia Badminton Championship

भारत की टॉप शटलर पीवी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत ने शुक्रवार को यहां अपने मुकाबले जीतकर कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और तीसरी वरीय पीवी सिंधू ने महिला एकल क्वार्टरफाइनल में थाईलैंड की बुसानन ओंगबाम्रुंगफान पर 21-10 21-16 से अपनी 17वीं जीत दर्ज की। पीवी सिंधू का अगला मुकाबला जापान की साएना कावाकामी और दूसरी वरीय कोरियाई एन सेयंग के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगी।

विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता श्रीकांत ने पुरुष एकल स्पर्धा में स्थानीय खिलाड़ी सोन वान हो पर तीन गेम से जीत हासिल की।

श्रीकांत ने अपने ताकतवर और सटीक शॉट से सोन वान हो को एक घंटे से जरा ज्यादा चले क्वार्टरफाइनल में 21-12 18-21 21-12 से पराजित किया।

पांचवें वरीय श्रीकांत का सामना अब थाईलैंड के आठवें वरीय कुनलावुत विदितसर्ण और इंडोनेशिया के तीसरे वरीय जोनाथन क्रिस्टी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.