Thursday, June 11, 2026
Home Slider इंग्लैंड से लौटते ही बायो बबल में जायेंगे श्रीलंकाई क्रिकेटर

इंग्लैंड से लौटते ही बायो बबल में जायेंगे श्रीलंकाई क्रिकेटर

by Khel Dhaba
0 comment

कोलंबो। भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले इंग्लैंड से लौटते ही श्रीलंकाई क्रिकेटर बायो बबल में जायेंगे चूंकि इंग्लैंड टीम में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं।
श्रीलंका और भारत को 13 जुलाई से वनडे और टी-20 शृंखलाएं खेलनी हैं।

श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकाई टीम आज ही कोलंबो पहुंचेगी और आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद दूसरे बबल में जायेगी। रविवार को दौरा खत्म होने के बाद ब्रिटेन में ही टीम का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया।

उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ सीरीज शुरू होने में समय नहीं रह गया है तो कोई भी खिलाड़ी घर नहीं जायेगा। बबल से बबल में ही जायेंगे। अगर कोई पॉजिटिव पाया गया तो टेस्ट और पृथकवास और जांच के नियमों का पालन किया जायेगा। इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के चार सदस्य कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.