Thursday, June 4, 2026
Home Uncategorized पूर्वी चंपारण फुटबॉल लीग में स्पोट्र्स क्लब की दोहरी जीत

पूर्वी चंपारण फुटबॉल लीग में स्पोट्र्स क्लब की दोहरी जीत

सीनियर में ब्रावो एथलेटिक्स की टीम स्पोट्र्स क्लब पर भारी पड़ी

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 28 मार्च। पूर्वी चंपारण जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सरदार अमृत सिंह बिक्की मेमोरियल ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पूर्वी चंपारण जिला फुटबॉल लीग के अंतर्गत 28 मार्च यानी शनिवार को खेले गए मैचों में स्पोट्र्स क्लब मोतिहारी की दोहरी जीत जबकि सीनियर में ब्रावो एथलेटिक्स उस पर भारी पड़ी।

अंडर-12 में मनीष कुमार का निर्णायक गोल

पहला मुकाबला अंडर-12 का खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने इलेवन स्टार लखौरा को 1-0 से हराया। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं, लेकिन दूसरे हाफ में 36वें मिनट पर जर्सी नंबर 7 मनीष कुमार ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही। बेस्ट 22 स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 7 मनीष कुमार को चिरैया फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान लालू प्रसाद यादव ने दिया।

अंडर-17 में शम्मी आलम का जलवा

दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने चिरैया एकेडमी को 5-0 से करारी शिकस्त दी। मैच के पहले हाफ में ही जर्सी नंबर 8 मो. शम्मी आलम ने 13वें, 14वें और 26वें मिनट में हैट्रिक गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद 29वें मिनट में वाजिद आलम ने चौथा गोल किया। दूसरे हाफ में शम्मी आलम ने अपना चौथा गोल दागकर स्कोर 5-0 कर दिया। बेस्ट 22 स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 7 राज कुमार को प्रो जगदीश विद्रोही ने दिया।

सीनियर मुकाबले में ब्रावो क्लब की बड़ी जीत

तीसरे मुकाबले में ब्रावो एथलेटिक्स क्लब ने स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी को 5-1 से हराया। मैच की शुरुआत में ही कमल पोदार ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ में एक और गोल के साथ ब्रावो ने बढ़त मजबूत की। दूसरे हाफ में स्पोर्ट्स क्लब को पेनाल्टी के जरिए एक गोल जरूर मिला, लेकिन इसके बाद ब्रावो क्लब ने लगातार गोल कर मैच पर पूरी पकड़ बना ली। कमल पोदार ने दो गोल दागे और टीम की जीत के हीरो बने।

खेल के 12वें मिनट पर ब्रावो एथलेटिक्स क्लब के जर्सी नंबर 3 उज्जवल शाह एवं 30वें मिनट पर जर्सी नंबर 6 अभिजीत कुमार एवं 37वें मिनट पर स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 12 वाजिद आलम को गलत खेलने के कारण रेफरी विशाल कुमार के द्वारा पीला कार्ड दिया गया। बेस्ट 22 ब्रावो एथलेटिक्स क्लब के जर्सी नंबर 7 कमल पोदार को वरीय खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य मो नूर आलम ने दिया।

रेफरी और आयोजन

आज के मैचों में अलीमुद्दीन, अनमोल कुमार, अनिमेष कुमार, चंद्रिका काजी और विशाल कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई।

29 मार्च के मुकाबले

29 मार्च यानी रविवार को भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें अंडर-12, अंडर-17 और अन्य श्रेणियों के मैच शामिल हैं। खिलाड़ियों और दर्शकों को एक बार फिर रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.