Thursday, June 4, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स झारखंड की रिले टीम का शानदार परफॉरमेंस

झारखंड की रिले टीम का शानदार परफॉरमेंस

जीते 1 स्वर्ण समेत कुल 3 पदक

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 28 मार्च। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले 28 मार्च को चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रथम इंटरनेशनल इनविटेशनल रिले एवं तीसरी नेशनल ओपन रिले प्रतियोगिता में झारखंड की मिक्सड रिले टीम ने 4 गुणा 100 मीटर में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस टीम में शिव कुमार सोरेन,अरसान अली, पूनम कुमारी एवं आकांशा कुमारी की चौकड़ी ने 44.95 सेकेंड का समय लेते हुए स्वर्ण पदक जीता।

इसके अलावा पुरुष टीम ने 4 गुणा 100 मीटर रिले और महिला टीम ने चार गुणा 400 मीटर रिले में कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुष रिले टीम में शिव कुमार सोरेन, अरसान अली, दीपक टोप्पो, सदानंद कुमार की चौकड़ी शामिल थे और उन्होंने 41.10 सेकेंड समय निकालकर कांस्य पदक जीता। महिला रिले टीम में आकांशा कुमारी, पूनम कुमारी, शिवानी कुमारी, आशा किरण बारला शामिल थीं और इस चौकड़ी ने 3:57.26 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता।

झारखंड टीम कोच सह टीम मैनेजर आशु भाटिया के नेतृत्व मार्गदर्शन में झारखंड राज्य रिले टीम ने चमकदार प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि पर राज्य के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सचिव मुकेश कुमार,खेल निदेशक आरिफ इकराम, उपनिदेशक राजेश कुमार, झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयरमेन डॉ मधुकांत पाठक, जेएएअध्यक्ष सी डी सिंह, सचिव एस के पांडे, आशीष झा, प्रभाकर वर्मा, पुष्पा हस्सा, कोच बिनोद कुमार,अजय नायक,अजीत साहू,संजय त्रिपाठी, गंगाधर यादव,अनुभा खाका, नरेश कुजूर, प्रेम कुमार समेत संघ के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.