Monday, June 15, 2026
Home Slider सरदार पटेल श्रद्धांजलि क्रिकेट कप के सेमीफाइनल में एसपीसीए ब्लू और एसपीसीए येलो

सरदार पटेल श्रद्धांजलि क्रिकेट कप के सेमीफाइनल में एसपीसीए ब्लू और एसपीसीए येलो

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। छात्र जदयू बिहार प्रदेश और सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 71वीं पुण्यतिथि आयोजित सरदार पटेल श्रद्धांजलि क्रिकेट कप का विधिवत उद्घघाटन शुक्रवार को राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में किया गया।

Also Read : रुबन कप अरवल जूनियर क्रिकेट लीग में आदित्या का शतक

उद्घघाटनकर्ता के रूप में जदयू के वरीय नेता छोटू सिंह, राजीव रंजन पटेल, प्रदेश महासचिव शक्ति कुमार शोला व शिव शंकर निषाद उपस्थित होकर सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति चिन्ह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के पश्चात ट्रॉफी अनावरण और रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घघाटन किया।
आयोजन अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बताया कि इस अवसर पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष मनीष कुमार, सचिव अनंत कुमार, महासचिव कोमल कुमारी, रुचि श्रीवास्तव, संध्या कुमारी, चंदन कुमार चंचल मौजूद थे।

Also Read : पूर्णिया जूनियर क्रिकेट लीग में न्यू ऑल राउंडर सीसी के विजय का शतक


आज एसपीसीए रेड और एसपीसीए ब्लू के बीच खेले गए प्रथम उद्घाटन मुकाबला में एसपीसीए ब्लू ने एसपीसीए रेड को 3 विकेट से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में अपना जगह सुनिश्चित कर लिया। एसपीसीए ब्लू के हरफनमौला खिलाड़ी स्वराज सिंह राठौर को उम्दा प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से नवाजा गया।
जबकि आज खेले गए दूसरे मुकाबले में एसपीसीए येलो ने एसपीसीए ग्रीन को 5 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एसपीसीए येलो के उम्दा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज नितेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कल प्रथम मुकाबला एसपीसीए कुरथौल और पीआईआर स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीम को खिलाड़ियों को प्रातः 7:30 बजे रिपोर्टिंग करना होगा।
वहीं दूसरा मुकाबला अंशुल क्रिकेट एकेडमी और सरदार पटेल क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीम के खिलाड़ियों को दोपहर 11:00 बजे रिपोर्टिंग करना होगा।
सभी खिलाड़ी टीम मैनेजर सह कोच सन्नी सिंह व ट्रेनर आलोक केसरी को समयानुसार रिपोर्ट करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.