Monday, June 15, 2026
Home Slider अटल बिहारी वाजपेयी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेलेक्शन ट्रायल 18 दिसंबर को

अटल बिहारी वाजपेयी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेलेक्शन ट्रायल 18 दिसंबर को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ चार दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करेगा।

टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के चयन हेतु भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ 18 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाखा मैदान, राजेंद्रनगर, पटना में ओपन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय आज भाजपा कार्यालय में आहूत बैठक में लिया गया। बैठक को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी एवं राजेश वर्मा ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चार दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन 22 दिसंबर को एवं समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह 25 दिसंबर को किया जाएगा।

इस चार दिवसीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का चयन ओपन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। इस ट्रायल में बिहार प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिभावान महिला क्रिकेटर हिस्सा ले सकती है। ओपन ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन करने का एक मात्र उद्देश्य है कि बिहार की खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म प्रदान किया जा सके। उक्त अवसर पर सह संयोजक राजेश यादव, मुकेश पासवान, प्रवक्ता राजीव रंजन यादव, मनीष सिन्हा, राजेश सिन्हा, कुंदन कुमार, सुमित झा, अखिलेश लूलन एवं कार्यक्रम प्रभारी सौरभ चक्रवर्ती मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.