32 C
Patna
Friday, March 29, 2024

स्पेन मास्टर्स बैडमिंटन : पीवी सिंधु साल के पहले फाइनल में

मैड्रिड। भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ने स्पेन मास्टर्स के सेमीफाइनल में शनिवार को सिंगापुर की यो जिया मिन को हराकर साल के पहले बीडब्ल्यूएफ फाइनल में जगह बना ली।

सिंधु ने 48 मिनट चले सुपर 300 इवेंट के सेमीफाइनल में जिया मिन को 24-22, 22-20 से मात दी। फाइनल में सिंधु का सामना स्पेन की टॉप सीड कैरोलीना मरीन या इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग से होगा।

इस मुकाबले से पहले सिंधु ने जिया मिन को तीन बार मात दी थी, हालांकि सेमीफाइनल में सिंगापुरी खिलाड़ी ने शुरुआती बढ़त बनायी। ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बनाने के बाद जिया मिन ने इसे 14-10 कर लिया, हालांकि सिंधु ने इस बढ़त को 14-16 करके उन्हें ज्यादा आगे निकलने की अनुमति नहीं दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-kabaddi-1024x654.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-aurnoday-academy-724x1024.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights