Sunday, May 31, 2026
Home Slider स्पेन और जापान women’s football world cup के नॉकआउट चरण में

स्पेन और जापान women’s football world cup के नॉकआउट चरण में

by Khel Dhaba
0 comment

डुनेडिन (न्यूजीलैंड)। जेनिफेर हर्मोसो के दो गोल की मदद से स्पेन ने जाम्बिया को बुधवार को 5-0 से हराकर फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया।

स्पेन की जीत के साथ ही जापान ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दोनों के बीच सोमवार को होने वाले मैच से शीर्ष दो टीमों का निर्धारण होगा।

अपना सौवां मैच खेल रही स्पेन की हर्मोसो ने आकलैंड में खेले गए मैच में 13वें और 70वें मिनट में गोल दागे। वहीं टेरेसा एबेलेइरा ने नौवें मिनट में पहला गोल किया था। अल्बा रेडोंडो ने 69वें और 85वें मिनट में गोल किया।

इससे पहले हिकारू नाओमोतो और ओबा फुजिनो ने पहले हाफ में दो मिनट के भीतर गोल करके जापान को कोस्टारिका पर 2-0 से जीत दिलाई।

इस मैच को देखने के लिये सात हजार से भी कम दर्शक मौजूद थे जबकि आकलैंड और सिडनी के मैचों में एक लाख से अधिक दर्शक उमड़े।

जापान का सामना अब वेलिंगटन में स्पेन से होगा जबकि कोस्टा रिका की टक्कर जाम्बिया से होगी। जाम्बिया और कोस्टारिका दोनों ग्रुप सी से नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.