Saturday, June 13, 2026
Home राष्ट्रीयबैडमिंटन Korea Open Badminton के सेमीफाइनल में हारे सिंधू और श्रीकांत

Korea Open Badminton के सेमीफाइनल में हारे सिंधू और श्रीकांत

by Khel Dhaba
0 comment

सुनचियोन (दक्षिण कोरिया)। भारत की पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत का कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। आज यहां सेमीफाइनल मुकाबले में इन दोनों सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा।

स्विस ओपन का खिताब जीतकर यहां पहुंची तीसरी वरीय भारतीय सिंधू को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद दुनिया की चौथे नंबर की कोरियाई खिलाड़ी आन सियोंग के खिलाफ 48 मिनट में 14-21 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। सियोंग के खिलाफ सिंधू की यह लगातार चौथी शिकस्त है।

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता श्रीकांत एक बार फिर सेमीफाइनल से आगे बढ़ने में नाकाम रहे। उन्हें एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जोनाथन क्रिस्टी ने 50 मिनट चले पुरुष एकल मुकाबले में 19-21 16-21 से हराया। बीस साल की सियोंग के खिलाफ सिंधू मुकाबले के दौरान अधिकतर समय पिछड़ी ही रही।

दूसरी वरीय कोरियाई खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए 6-1 की बढ़त बनाई। सिंधू ने दो ताकतवर रिटर्न के साथ स्कोर 4-7 किया लेकिन सियोंग ने दो सटीक रिटर्न, शरीर पर एक शॉट और बेसलाइन के करीब एक रिटर्न के साथ ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.