Saturday, June 13, 2026
Home Slider शूटिंग : भारत ने महिलाओं की 25 मीटर टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता

शूटिंग : भारत ने महिलाओं की 25 मीटर टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता

by Khel Dhaba
0 comment

लीमा। मनु भाकर, रिदम सांगवान और नामया कपूर की तिकड़ी ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में अमेरिका को 16-4 से हराया।

यह मनु का इस स्पर्धा में चौथा स्वर्ण है और उसने एक कांस्य पदक भी जीता है। वहीं 14 वर्ष की कपूर का यह दूसरा स्वर्ण है। उसने 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत वर्ग में भी स्वर्ण जीता था।

भारत ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत जीता जब आदर्श सिंह अमेरिका के हेनरी टर्नर लेवेरेट से फाइनल में हार गए।

भारत अब तक नौ स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य जीतकर अंकतालिका में शीर्ष पर है। अमेरिका पांच स्वर्ण और कुल 16 पदक के साथ दूसरे स्थान पर है।

मनु, रिदम और कपूर के लिये मुकाबला आसान रहा। उन्होंने जल्दी ही 10-4 की बढ़त बना ली और रैपिड फायर शॉट्स के बाद यह बढ़त 16-4 की हो गई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.