Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट शहीद स्मृति इनामी क्रिकेट का खिताब प्रिंस क्रिकेट क्लब को

शहीद स्मृति इनामी क्रिकेट का खिताब प्रिंस क्रिकेट क्लब को

by Khel Dhaba
0 comment

बिहटा, 22 मार्च। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) से मान्यता प्राप्त 28वीं शहीद स्मृति इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 में प्रिंस क्रिकेट क्लब बना लगातार चौथी बार चैंपियन बना।

21 मार्च यानी गुरुवार को स्थानीय जी जे कॉलेज के मैदान में खेले गए फाइनल मैच प्रिंस क्रिकेट क्लब छपरा बनाम नीतीश एकादश भोजपुर के बीच मैच खेला गया। छपरा के कप्तान ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर की निर्धारित 21 ओवर में 191 रन का लक्ष्य रखा। आकाश ने शानदार 63 रन बनाए। जवाब में उतरी छपरा की टीम ने यह लक्ष्य अंतिम ओवर में हासिल कर 4 विकेट से यह मैच अपने नाम किया।

अतिथियों को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, सांसद रामकृपाल यादव, भाजपा नेता निखिल आनंद व अन्य ने पुरस्कृत किया।

स्कोर : नीतीश एकादश (भोजपुर)
आकाश 63 (50 गेंद )
रित्वीज 37 (31 गेंद )
प्रिंस क्रिकेट क्लब छपरा (गेंदबाजी)
शाकिब उल हसन 31/2
प्रशांत , देवाशीष , आरिफ और सूरज ने 1–1 विकेट लिया ।
प्रिंस क्रिकेट क्लब (बल्लेबाजी)
सुदर्शन 61*(41 गेंद)
प्रशांत 42*(26गेंद)
हिमांशु 37(21 गेंद)
समीर 21(12 गेंद)
विवेक ने 2 विकेट लिया
मैन ऑफ द मैच सुदर्शन और मैन ऑफ द सीरीज प्रशांत को चयनित गया।

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.