Tuesday, June 16, 2026
Home झारखंडअन्य रांची में खो-खो एसोसिएशन का सेमिनार आयोजित

रांची में खो-खो एसोसिएशन का सेमिनार आयोजित

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। राजधानी रांची के होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स के अल्बर्ट एक्का खो-खो स्टेडियम में झारखंड स्टेट खो-खो एसोसिएशन का तीसरा राज्य स्तरीय रेफरी , कोच और ऑफिशियल ट्रेनिंग सेमिनार -2022 का आयोजन किया गया।
इस सेमिनार में तमाम तकनीकी पदाधिकारी शामिल हुए। खेलकूद युवा कार्य निदेशालय के सेवानिवृत्त निदेशक अनिल कुमार सिंह ने इस सेमिनार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर झारखंड राज्य खो-खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद , उपाध्यक्ष सुनित कुमार मल्लिक , रेफरी बोर्ड के चेयरमैन अनिल प्रसाद, झारखंड राज्य खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष अजय झा, तपन राउत उपस्थित थे।
मौके पर खो-खो एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों के अलावे समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई है। इस दौरान
एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद सहमति प्रदान की गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.