Friday, June 12, 2026
Home बिहारअन्य National Baseball Championship के लिए बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल 29 अक्टूबर को आरा में

National Baseball Championship के लिए बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल 29 अक्टूबर को आरा में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 25 अक्टूबर। 36वीं सीनियर राष्ट्रीय बेसबॉल चैंपियनशिप पंजाब के संगरूर में 23 से 27 नवंबर तक आयोजित होगी। इसके लिए बिहार पुरुष व महिला टीम का चयन ट्रायल 29 अक्टूबर को भोजपुर के महाराजा कॉलेज में सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना ने बताया कि इसके उपरांत 25-25 खिलाड़ियों का चयन कर उनका कैंप की घोषणा की जाएगी। कैम्प राष्ट्रीय कोच की देखरेख में 11 दिनों के उपरांत अंतिम रूप से 16-16 सदस्यीय बिहार टीम की घोषणा होगी।

यह पूरी प्रक्रिया बेसबॉल एसोसिएशन आफ बिहार की चयन समिति की देखरेख में संपन्न होगी जबकि चयन प्रक्रिया के संयोजक रवि शंकर कुमार होंगे। भारतीय बेसबॉल संघ के संयुक्त सचिव व बेसबॉल बिहार संघ की महासचिव मधु शर्मा ने बताया कि अब हर ज़िले से बेसबॉल के खिलाड़ी खेलते नज़र आएँगे क्योंकि बेसबॉल 2028 ओलंपिक में शामिल हो चुका है जिसकी तैयारी हम सब भी शुरू कर चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.