Thursday, May 21, 2026
Home राष्ट्रीय Johor Cup Hockey : पाकिस्तान के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम

Johor Cup Hockey : पाकिस्तान के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम

by Khel Dhaba
0 comment

बेंगलुरु। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम 27 अक्टूबर से मलेशिया के जोहोर में होने वाले 11वें सुल्तान जोहोर कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए गत विजेता भारतीय टीम बुधवार तड़के बेंगलुरु से कुआलालंपुर के लिये रवाना हो गयी। भारत ने पिछले साल चार नवंबर को ऑस्ट्रेलिया को हरा कर प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

भारत को पूल बी में मलेशिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है, जबकि पूल ए में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन शामिल हैं। कप्तान उत्तम सिंह के नेतृत्व में भारतीयों का लक्ष्य पूल बी में शीर्ष दो में जगह बनाना होगा ताकि उनका सेमीफाइनल में पहुंचना सुनिश्चित हो सके। टीम अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी, जिसके बाद 28 अक्टूबर को मेजबान मलेशिया के खिलाफ मुकाबला होगा। एक दिन के आराम के बाद, भारत 30 अक्टूबर को अपने अंतिम पूल मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

कप्तान उत्तम सिंह ने रवाना होने से पहले कहा कि हम 11वें सुल्तान जोहोर कप में मौजूदा चैंपियन के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमारी तैयारी अच्छी हैं और हमारा लक्ष्य ट्रॉफी को घर वापस लाना है। पाकिस्तान के खिलाफ हम एक मजबूत शुरुआत की उम्मीद कर रहे हैं।

उप-कप्तान राजिंदर सिंह ने कहा कि हमारे पास अनुभवी और युवा प्रतिभाओं का एक बड़ा मिश्रण है। सुल्तान ऑफ जोहोर कप हमारे लिए अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक मंच है, और हम दृढ़ संकल्प और टीम वर्क के साथ अपने खिताब की रक्षा करने के लिए दृढ़ हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights