Wednesday, June 3, 2026
Home Latest सावन बरवाल ने शिवनाथ सिंह के 48 साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ा

सावन बरवाल ने शिवनाथ सिंह के 48 साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ा

एनएन मैराथन रोटरडैम में बनाया यह रिकॉर्ड

by Khel Dhaba
0 comment

रोटरडैम (नीदरलैंड), 12 अप्रैल (भाषा)। भारतीय धावक हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने रविवार को रोटरडैम में आयोजित एनएन मैराथन रोटरडैम में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का 48 साल पुराना राष्ट्रीय मैराथन रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया।

बरवाल ने 2 घंटे 11 मिनट 58 सेकंड का समय निकालते हुए इस प्रतिष्ठित एलीट मैराथन में 20वां स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने शिवनाथ सिंह के नाम 1978 से कायम 2 घंटे 12 मिनट के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया, जो करीब पांच दशकों से अटूट था।

शिवनाथ सिंह भारत के महान मैराथन धावकों में गिने जाते हैं। उनका जन्म बिहार के बक्सर जिले में हुआ था और वह भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद तक पहुंचे थे। उन्होंने 1978 में जालंधर में आयोजित मैराथन में 2 घंटे 12 मिनट का समय निकालकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था, जो दशकों तक कायम रहा। खास बात यह थी कि वह कई प्रतियोगिताओं में नंगे पैर दौड़ते थे और 1976 के मॉन्ट्रियल ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।

सावन बरवाल की यह उपलब्धि भारतीय लंबी दूरी की दौड़ के लिए एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस रिकॉर्ड के टूटने से देश के युवा धावकों को नई प्रेरणा मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की दावेदारी और मजबूत होगी।

बरवाल का यह प्रदर्शन न सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण है, जो आने वाले समय में कई नए रिकॉर्ड और उपलब्धियों का रास्ता खोल सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.