Thursday, June 11, 2026
Home Slider देखें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धौनी का नया लुक

देखें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धौनी का नया लुक

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी कोरोना काल में अपने गृहनगर रांची में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धौनी भले ही सोशल मीडिया पर ऐक्टिव नहीं रहते लेकिन उनके फैंस और परिवार वाले उनकी तसवीरें पोस्ट करते हैं जो वायरल हो जाती हैं। अब धौनी का नए लुक में एक फोटो सीएसके फैंस के ऑफिसयल पेज से पोस्ट किया गया है जो काफी वायरल हो रहा है।


धौनी का नया लुक, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज और भारत को अपनी कप्तानी में वनडे और टी-20 वल्र्ड कप दिलाने वाले धौनी की एक तसवीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें धौनी का नया लुक भी नजर आ रहा है।
धौनी अपने इस नए लुक में छोटे बालों में दिख रहे हैं। उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ है और जींस-टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। उनकी दाढ़ी भी हल्की बढ़ी हुई है।
महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी ने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। उसमें धौनी अपने पालतू डॉग के साथ बैठे नजर आए थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.