धनबाद। सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड एवं धनबाद जिला सेपक टकरा संघ के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड पब्लिक स्कूल बलियापुर में दो दिवसीय राज्य प्रतियोगिता शनिवार को प्रारंभ हो गयी। इस प्रतियोगिता में रांची, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा ,हजारीबाग, सिली, मुरी, धनबाद की टीमें भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड पब्लिक स्कूल के निदेशक अताउर रहमान ने किया।

इस अवसर पर जिला संघ के अध्यक्ष सबीर अख्तर उपाध्यक्ष शशिकांत पांडे कोषाध्यक्ष सुषमा कुमारी गोकुलानंद मिश्रा नवीन कुमार हैदर हुसैन प्रियव्रत आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता का सफल संचालन करने हेतु राष्ट्रीय निर्णायक अमरेंद्र दत्त दिवेदी ,विजय कुमार, गोपाल मुंडा ,उज्जवल कुमार निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।
101
previous post