Saturday, June 13, 2026
Home TOKYO OLYMPIC सायना और श्रीकांत का टोक्यो ओलंपिक का सपना टूटा, अब कोई क्वालीफाइंग टूर्नामेंट नहीं

सायना और श्रीकांत का टोक्यो ओलंपिक का सपना टूटा, अब कोई क्वालीफाइंग टूर्नामेंट नहीं

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। किदांबी श्रीकांत और सायना नेहवाल के लिए टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें खत्म हो गईं क्योंकि खेल की विश्व बैडमिंटन महासंघ(बीडब्ल्यूएफ) ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि क्वालीफिकेशन अवधि के अंदर कोई और टूर्नामेंट नहीं होगा और मौजूदा रैंकिंग सूची में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

विश्व के पूर्व नंबर एक पुरुष खिलाड़ी श्रीकांत और लंदन खेलों (2012 ओलंपिक) की कांस्य पदक विजेता सायना की उम्मीदें लगभग उसी वक्त टूट गयी थी जब कोविड-19 महामारी के कारण सिंगापुर में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर के आखिरी टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था।

उस समय बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने हालांकि कहा था कि वह टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाइंग को लेकर बाद में एक और बयान जारी करेगा तब लगा था कि इन दोनों खिलाड़ियों के लिए मौका बन सकता है।

बीडब्ल्यूएफ ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, बीडब्ल्यूएफ पुष्टि कर सकता है कि तोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों की क्वालीफाइंग समय के अंदर अब कोई और टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.