सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सुनील ज्वाला मेमोरियल U-19 क्रिकेट लीग का नवां मैच स्टार वारियर्स बनाम एलिट यंस के बीच खेला गया। एलिट यंस टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिट यंस ने 28 ओवर में ऑल आउट होकर मात्र 117 रन का स्कोर खड़ा किया। एलिट यंस की तरफ से आयुष ने 46 रन, वीरु ने 25 रन बनाये।
स्टार वारियर्स की तरफ से वरुण ने 4 विकेट, सिद्धार्थ ओंमकार, अभिषेक अंशु ने 1 -1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार वारियर्स की टीम ने मात्र 21वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। स्टार वारियर्स की तरफ से वरुण ने नाबाद 43 रन, अश्विनी ने 13 रन, प्रशांत ने 12 रन बनाये।
एलिट यंस की तरफ से प्रिंस, वीरू, प्रिंस, वाई. के. ने 1-1विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच स्टार वारियर्स के ऑलराउंडर वरुण कुमार रहे। अंपायर की भूमिका में दीपक कुमार, धीरज कुमार, स्कोरर ऋषि कुमार का योगदान रहा। मौके पर शैलेश कुमार, टीम एसोसिएशन बनारसी दादा, मेंबर मंटू यादव, आजाद खान, संजू बाबा, बबलू कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे। इस आशय की जानकारी संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान ने दी।




