Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस टी-20 क्रिकेट में रोहित राज का शानदार शतक

क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस टी-20 क्रिकेट में रोहित राज का शानदार शतक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में चलने वाली क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस में चल रहे इंटरनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैच में सीएपी चैलेंजर्स ने सीएपी किंग हीटर को 66 रनों से पराजित किया।

सीएपी चैलेंजर्स ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए रोहित राज (133 रन, 74 गेंद, 15 चौका, 4 छक्का) के शानदार शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाये। नावेद ने 38 और अमन सिंह ने 6 रन बनाये। राहुल ने 22 रन देकर तीन, सचिन ने 26 रन देकर 1 और राजू ने 35 रन देकर एक विकेट चटकाये।

जवाब में किंग हीटर की टीम 19.4 ओवर में 120 रनों पर ऑल आउट हो गई। साहिल सिंह ने 33, अमित जाधव ने 10 और अभय ने 16 रन बनाये। अभिषेक ने 17 रन देकर दो, रोहित ने 10 रन देकर एक और अमन राज ने 22 रन देकर एक विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.