Friday, June 12, 2026
Home Slider रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन ने अमेरिकी ओपन में जीत के साथ किया आगाज

रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन ने अमेरिकी ओपन में जीत के साथ किया आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

न्यूयार्क। अमेरिकी ओपन टेनिस के पुरुष युगल वर्ग में भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने क्रिस्टोफर ओकोनेल और अलेक्जेंडर वुकिच को सीधे सेटों में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन के पुरुष युगल वर्ग में क्रिस्टोफर ओकोनेल और अलेक्जेंडर वुकिच को सीधे सेटों में एक घंटे से भी कम समय में 6-4, 6-2 से हराया।

43 वर्ष के बोपन्ना और 35 वर्ष के एबडेन ने पांच में से तीन ब्रेक प्वाइंट भुनाये। दोनों विम्बलडन में भी सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। अमेरिकी ओपन 2010 उपविजेता बोपन्ना और एबडेन का सामना अब अमेरिका के अलेक्जेंडर कोवासेविच और निकोलस मोरेनो डि अलबोरान और कजाखस्तान के आंद्रेइ गोलुबेव और रूस के रोमन साफिउलिन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.