Thursday, June 18, 2026
Home Slider सुब्रतो कप बालिका फुटबॉल में आरकेएस गर्ल्स हाईस्कूल, मैरवा की शानदार जीत

सुब्रतो कप बालिका फुटबॉल में आरकेएस गर्ल्स हाईस्कूल, मैरवा की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। नईदिल्ली में चल रहे सुब्रतो कप बालिका अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट में बिहार के सीवान जिला के आरकेएस गर्ल्स हाईस्कूल, मैरवा की टीम ने अपना विजय क्रम जारी रखते हुए अपने दूसरे मैच में मध्यप्रदेश की रिवरसाइड नेचुरल स्कूल, मोहगांवा को 14-0 से हराया।
पहले मैच में पांच गोल दागने वाली आरकेएस गर्ल्स हाईस्कूल, मैरवा की श्रुति कुमारी आज फिर पांच गोल दागने में सफलता हासिल की। श्रुति ने खेल के तीसरे, 25वें, 27वें, 44वें, 40वें और 48वें मिनट में गोल दागा।
पहले मैच में चार गोल दागने वाली एंजले यादव ने आज के मैच में दो गोल 29वें और 35वें मिनट में दागा।
निक्की ने 1वें, 6वें, 47वें और 59वें मिनट में गोल दागा। प्रिया कुमारी यादव ने 28वें और सोनाली कुमारी ने 8वें मिनट में गोल किया।
कल बिहार की टीम का मुकाबला केवी आईएमए, देहरादून से होगा।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.