Friday, June 12, 2026
Home IPL-11 डु प्लेसिस के शानदार प्रयास से ऋतुराज गायकवाड़ ने लपका कैच, वीडियो देख आप रह जाएंगे हैरान

डु प्लेसिस के शानदार प्रयास से ऋतुराज गायकवाड़ ने लपका कैच, वीडियो देख आप रह जाएंगे हैरान

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के अंतर्गत शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में फाफ डू प्लेसिस के शानदार प्रयास के ऋतुराज गायकवाड़ ने जो कैच पकड़ा उसका वीडियो देख कर आप भी दंग रह जायेंगे। सातवें ओवर में आरसीबी के देवदत्त पड्डीकल ने स्टैंनर की गेंद पर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजने के लिए शानदार शॉट मारा पर वह लपका गया। वे लपके ऋतुराज गायकवाड़ द्वारा पर इसमें  फाफ डु प्लेसिस ने जो प्रयास किया उसकी तारीफ चारों तरफ हो रही है।

देवदत्त पडिक्कल 22 रन पर खेल रहे थे तभी उन्होंने मिचेल सैंटनर की गेंद पर शॉट खेला, जो बस बाउंड्री पार करने ही वाला था कि तभी फाफ डु प्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार कैच लिया। पहले गेंद फाफ ने कैच की और खुद को बाउंड्री लाइन के पास जाता देख, गायकवाड़ की तरफ फेंका और उन्होंने इसी के साथ 22 रनों पर ही पडिक्कल को पवेलयन का रास्ता दिखाया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.