- बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी करा रहा है डे नाइट इनामी अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
- विजेता टीम को मिलेगा 51 हजार का नकद पुरस्कार
- उपविजेता टीम को 21 हजार का नकद पुरस्कार
- मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 11 हजार का नकद पुरस्कार
- बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को 5-5 हजार का नकद पुरस्कार
- मैन ऑफ द मैच को 1100 रुपए का नकद पुरस्कार
- 16 टीमों को ही दी जायेगी इंट्री
- मैच लीग कम नॉकआउट आधार
पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आगामी जनवरी माह के पहले सप्ताह में स्व. रामस्वरूप सिंह और स्व. महेंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल डे नाइट अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी एकेडमी के प्रबंधक कुंदन शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि एकेडमी के ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के मैच कलर ड्रेस से सफेद गेंद में खेली जायेंगे। टूर्नामेंट में इनामों की बारिश होगी। उन्होंने बताया कि विजेता और उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा नकद राशि भी दी जायेगी।
विजेता टीम को 51 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए दिये जायेंगे। इसके अलावा मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 11 हजार, बेस्ट बैट्समैन को पांच हजार और बेस्ट बॉलर को पांच हजार रुपए की नकद राशि के साथ ट्रॉफी दी जायेगी। प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। मैन ऑफ द मैच प्लेयर को 1100 नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जायेगी। इन सबों के अलावा कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे।

एकेडमी के प्रबंधक कुंदन शर्मा ने बताया कि मात्र 16 टीमों को इंट्री दी जायेगी। इंट्री फी 25 हजार रुपए रखी गई है। मैच लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जायेगी। नाइट मैच के दौरान रोशनी की उत्तम व्यवस्था की जायेगी ताकी खिलाड़ियों को खेलने में कोई दिक्कत नहीं हो। खिलाड़ियों को ड्रेस आयोजन समिति की ही ओर से दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट बिहार क्रिकेट संघ से पंजीकृत होगा। बाहर की टीमों को रहने और खाने की उत्तम व्यवस्था की जायेगी। मैच का लाइव स्कोरिंग किया जायेगा।

कुंदन शर्मा ने बताया कि हमारी एकेडमी का उद्देश्य न केवल बच्चों को ट्रेनिंग देना है बल्कि राज्य में क्रिकेट के विकास के लिए हरसंभव कार्य करना है। इस मैच से राज्य में क्रिकेट का बेहतर माहौल बनेगा। यहां के क्रिकेटरों को मैच मिलेंगे। इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 74888 87877 पर कर सकते हैं सपंर्क।