Saturday, May 23, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY पटना और गया बीसीए मेंस टी20 के सेमीफाइनल में

पटना और गया बीसीए मेंस टी20 के सेमीफाइनल में

गोपालगंज और दरभंगा की टीमें पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 जनवरी। पटना और गया की टीमें बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में पटना ने गोपालगंज को 7 विकेट और गया ने दरभंगा को 13 रन से पराजित किया।

पहला क्वार्टरफाइनल : पटना बनाम गोपालगंज

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस गोपालगंज ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। गोपालगंज ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया। विकास चौधरी ने 40, प्रशांत श्रीवास्तव ने 18, प्रशांत कुमार ने 23, आर्यन राज ने नाबाद 27, आमोद यादव ने नाबाद 33 रन बनाये।

पटना की ओर से राहुल राठौर ने 3, शशीम राठौर ने 2 और सूरज कश्यप ने 1 विकेट चटकाये।

जवाब में पटना ने15.5 ओवर में 3 विकेट पर 169 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। पटना की ओर से आशीष कुमार ने 37, शशीम राठौर ने 10, हर्ष राज ने नाबाद 44,आकाश राज ने नाबाद 35 रन बनाये।

गोपालगंज की ओर से आमोद यादव ने 2, सूजय शर्मा ने 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के राहुल राठौर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
गोपालगंज : 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन, विकास चौधरी 40, प्रशांत श्रीवास्तव 18, प्रशांत कुमार 23,आर्यन राज नाबाद 27, आमोद यादव नाबाद 33, अतिरिक्त 11, सूरज कश्यप 1/19, राहुल राठौर 3/22, शशीम राठौर 2/35

पटना : 15.5 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन, आशीष कुमार 37, हर्ष राज नाबाद 44, आकाश राज नाबाद 35, आमोद यादव 2/26, सूजय शर्मा 1/22

दूसरा क्वार्टरफाइनल : गया जी बनाम दरभंगा

टॉस गया जी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 166 रन बनाये। गया जी की ओर से रंजन राज ने 18, गौतम कुमार ने 22, सैयद सैफुल्लाह ने 15, यशराज सिंह ने 14, प्रीतम राज ने 37, शिवम किशोर ने 29 रन बनाये।

दरभंगा की ओर से त्रिपुरारी केशव ने 1, मयंक कुमार ने 2, अल्तमिश ने 3, अनुराग सिंह राय ने 2, मणिकांत यादव ने 1 विकेट चटकाये।

जवाब में दरभंगा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन ही बना पाई। त्रिपुरारी केशव ने 10, अल्तमिश ने 75, आयुष लोहारुका ने 13, अनुराग सिंह राय ने 23 रन बनाये।

गया जी की ओर निक्कू कुमार ने 2, प्रीतम राज ने 1, शिवम किशोर ने 3 और गौतम कुमार ने 2 विकेट चटकाये। विजेता टीम के शिवम किशोर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
गया जी : 20 ओवर में नौ विकेट पर 166 रन, रंजन राज 18, गौतम कुमार 22, सैयद सैफुल्लाह 15, यशराज सिंह 14, प्रीतम राज 37, शिवम किशोर 29, त्रिपुरारी केशव 1/19, मयंक कुमार 2/25, अल्तमिश 3/24, अनुराग सिंह राय 2/40, मणिकांत यादव 1/31

दरभंगा : 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन, त्रिपुरारी केशव 10, अल्तमिश 75, आयुष लोहारुका 13, अनुराग सिंह राय 23, निक्कू कुमार 2/27, प्रीतम राज 1/30, शिवम किशोर 3/25, गौतम कुमार 2/16

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights