Friday, June 12, 2026
Home Slider रियो स्वर्ण पदक विजेता मरियाप्पन थंगावेलू होंगे टोक्यो पैरालंपिक के ध्वजवाहक

रियो स्वर्ण पदक विजेता मरियाप्पन थंगावेलू होंगे टोक्यो पैरालंपिक के ध्वजवाहक

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। शीर्ष पैरा एथलीट मरियाप्पन थंगावेलू को शुक्रवार को टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिये भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया। टोक्यो पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से पांच सितंबर तक होंगे।

राष्ट्रीय संस्था की कार्यकारी समिति ने ध्वजवाहक के लिये 2016 रियो पैरालंपिक में टी-42 स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले ऊंची कूद के एथलीट थंगावेलू का चयन किया।

पैरा एथलेटिक्स के चेयरमैन आर सत्यनारायण ने पीटीआई से कहा, मरियप्पन थंगावेलू तोक्यो पैरालंपिक में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। पच्चीस वर्षीय थंगावेलू को पिछले साल देश के शीर्ष खेल पुरस्कार खेल रत्न से सम्मानित किया गया था। चयन समिति ने 24 पैरा एथलीटों को तोक्यो पैरालंपिक के लिये चुना है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.