Wednesday, June 17, 2026
Home Latest निशानेबाजी को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने के लिए रिजिजू ने लिखा पत्र

निशानेबाजी को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने के लिए रिजिजू ने लिखा पत्र

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने निशानेबाजी को वर्ष 2022 में होने वाले बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने के लिए इंग्लैंड की सांसद निकी मोर्गन को पत्र लिखा है। रिजिजू ने इंग्लैंड की संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री मोर्गन को लिखे पत्र में उनसे इसमें व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने जून में फैसला किया था कि बर्मिघम में 2022 में होने वाले खेलों में निशानेबाजी को जगह नहीं दी जाएगी। सीजीएफ के इस फैसले के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की धमकी दी थी।

खेल मंत्री ने मंगलवार को लिखे पत्र में कहा कि सीजीएफ का राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को न शामिल करने का फैसला इस आधार पर लिया गया है कि निशानेबाजी कभी अनिवार्य खेल रहा ही नहीं है और यहां निशानेबाजी को आयोजित कराने के लिए कोई जगह नहीं है।

रिजिजू ने कहा, दुर्भाग्य से, वर्तमान में राष्ट्रमंडल खेलों की कार्यकारी परिषद और राष्ट्रमंडल खेलों की कार्यकारी समितियों में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं है। इसलिए वह 2022 बमिंर्घम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को शामिल करने के मामले को आगे नहीं बढ़ा सका।

उन्होंने कहा, जैसा कि आपको मालूम है कि 53 देशों वाले इस राष्ट्रमंडल में करीब 2.4 अरब की आबादी वाले देश शामिल हैं और भारत अकेले इसका आधा हिस्सा है। भारत हमेशा से राष्ट्रमंडल का समर्थक रहा है और आगे भी रहेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.