दोहा। कतर के मेजबानी में वर्ष 2022 में आयोजित किये जाने वाले फीफा विश्व कप (fifa world cup) के लिए अधिकारिक लोगो को जारी कर दिया है। यह लोगो कतर की परंपराओं और कला को भी प्रदर्शित करता है। क़तर ने वर्ष 2022 के विश्व कप (world cup) के लोगो को जारी करने का जश्न दोहा और दुनिया भर के शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करके मनाया।
अधिकारिक लोगो का अनावरण स्थानीय समयानुसार रात 8:22 बजे पर हुआ। देश की कई प्रतिष्ठित इमारतों में हजारों लोगों ने एक ही समय पर जारी किये गये लोगो को देखा। यह लोगो अल-जुबेरह किला, बुर्ज दोहा, सूक वक्फ और कटारा सांस्कृतिक एम्फीथिएटर जैसे स्थानों पर प्रदर्शित किया गया। इसी तरह दुनिया के 24 अन्य शहरों में लोगो का अनावरण किया गया जैसे – मुंबई, लंदन, मैक्सिको सिटी, जोहांसबर्ग, सियोल और पेरिस।
लोगो की विशेषताएं
यह लोगो कतर के झंडे के बरगंडी रंग के साथ स्थानीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है।
मैरून पैटर्न वाली अरबी सफेद शॉल द्वारा बने लोगो को एक अद्वितीय डिजाइन देने के लिए उपयोग किया गया है।
इसके ‘आठ’ जैसी दिखने वाली आकृति देश के आठ स्टेडियमों में आयोजित होने वाले मैचों को दिखाती है।
इसमें बनाये गये डिजाइन से कतर के रेगिस्तानी क्षेत्रों और वहां मौजूद क्षेत्रीय विविधता को प्रदर्शित किया गया है।
कतर 2022, फीफा विश्व कप का लोगो हुआ जारी
7