Sunday, May 31, 2026
Home Slider फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए रिजिजू ने लांच किया फिट इंडिया यूथ क्लब

फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए रिजिजू ने लांच किया फिट इंडिया यूथ क्लब

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को फिट इंडिया यूथ क्लब को लांच किया। खेल मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, फिट इंडिया यूथ क्लब, फिट इंडिया मूवमेंट का एक हिस्सा है। यह देश भर में फिटनेस के महत्व के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करने के लिए युवाओं की शक्ति का दोहन करने का एक प्रयास है।

मंत्रालय ने कहा, नेहरू युवा केंद्र संगठन और राष्ट्रीय सेवा योजना के 75 लाख स्वयंसेवक, स्काउट्स एंड गाइड्स, एनसीसी और अन्य युवा संगठनों के साथ मिलकर देश के प्रत्येक ब्लॉक में फिट इंडिया यूथ क्लब के रूप में पंजीकरण करने के लिए एक जिला इकाई के रूप में आगे आएंगे। मंत्रालय ने कहा कि क्लब का सदस्य अपने दैनिक दिनचर्या में समुदाय के लोगों को 30 से 60 मिनट तक फिटनेस गतिविधियों के लिए प्रेरित करेंगे।

रिजिजू ने कहा, समय के साथ, स्वयंसेवकों की संख्या और जिन्हें फिट इंडिया मूवमेंट में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा सकता है, दोनों की संख्या बढ़ेगी और जल्द ही हम हर भारतीय तक अपनी पहुंच बनाने के योग्य हो पाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.