Thursday, June 11, 2026
Home Slider रियाल मैड्रिड लगातार आठवीं जीत के साथ ला लिगा खिताब के करीब पहुंचा

रियाल मैड्रिड लगातार आठवीं जीत के साथ ला लिगा खिताब के करीब पहुंचा

by Khel Dhaba
0 comment

बार्सीलोना। करीम बेंजेमा के शानदार खेल के दम पर रियाल मैड्रिड ने एल्वेस को 2-0 से हराकर ला लिगा में लगातार आठवीं जीत के साथ खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाया।

बेंजेमा ने खुद एक गोल करने के बाद दूसरे गोल में मदद की। इस जीत के साथ रियाल मैड्रिड ने तालिका में मौजूदा चैम्पियप बार्सीलोना पर चार अंक की बढ़त बना ली जबकि अभी तीन दौर के मैच बचे हुए हैं। बेंजेमा ने मैच के 11वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल करने के बाद 50वें मिनट में मार्को एसेंसियो के लिए गोल का मौका बनाया जिससे टीम की बढ़त 2-0 हो गयी। कोरोना वायरस के कारण स्थगन के बाद फिर से शुरू हुई लीग के आठ मैचों में यह मैड्रिड की आठवीं जीत है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.