Monday, June 15, 2026
Home Slider बेगूसराय जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अक्टूबर से

बेगूसराय जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अक्टूबर से

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ की कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में संघ के अध्यक्ष राज नयन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से  22वीं बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के आयोजन पर विस्तृत से चर्चा हुई जिसमें सर्वसम्मति से बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के आयोजन को लेकर निबंधन प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात पर सहमति बनी।

सचिव कन्हैया कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग आयोजन छठ पर्व के तुरंत बाद प्रारंभ कर दी जाएगी। उससे पहले बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के निबंधन की प्रक्रिया 30 अक्टूबर से लेकर 12 नवंबर तक की जाएगी। खिलाड़ी निबंधन फॉर्म महिला कॉलेज के निकट ओंकार हार्डवेयर में दिन के 12 बजे से 4 बजे तक प्राप्त करके और फिर वही जमा कर सकते हैं।

इस बैठक में बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन, उपाध्यक्ष पवन सिंह, सचिव कन्हैया कुमार, संयुक्त सचिव रूपेश कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, राजीव रंजन कुशवाहा, सुनील सिंह,रणवीर कुमार, दीपक कुमार मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.