Tuesday, June 16, 2026
Home Slider रांची : वसंत लाल वर्मा जिला वॉलीबॉल का खिताब गाड़ीगांव होटवार ने जीता

रांची : वसंत लाल वर्मा जिला वॉलीबॉल का खिताब गाड़ीगांव होटवार ने जीता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। मारवाड़ी युवक व्यायामशाला मेंमारवाड़ी सहायक समिति के सभी सदस्यो के सहयोग से स्व0 बसन्तलाल वर्मा की स्मृति में आयोजित जिला सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2019 गाड़ीगाँव होटवार की टीम ने मारवाड़ी युवक व्यायामशाला रोमांचक मैच हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया। गाड़ीगांव होटवार ने मारवाड़ी युवक व्यायामशाला को 22-25,25-18,19-25,25-19,15-12 से पराजित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चन्द्रमौली सिंह (प्रधान महालेखाकार झारखंड), विशिष्ट अतिथि शेखर बोस, अरुण बुधिया, जगदिश सिंह जग्गु, विश्वप्रताप सिंह, विकास वर्मा, प्रदीप राजगढ़िया, रमाशंकर सिंह,रतन लाल,संजय सिंह, आनन्द तिवारी, भोला प्रताप सिंह,अनिल गुप्ता और विश्वनाथ सिंह, रांची जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव राजेश कुमार, उत्तम राज, निशिकान्त पाठक सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। मैच का संचालन संजय ठाकुर,अजय किस्पोट्टा, राहुल मुण्डा,संदीप दश्यम, मो०फैज, मो०जसीम ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.