Sunday, May 31, 2026
Home झारखंडअन्य Ranchi University की कराटे टीम चंडीगढ़ रवाना

Ranchi University की कराटे टीम चंडीगढ़ रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 30 नवंबर। आगामी 1 से 5 दिसंबर तक चंडीगढ़ में होने वाले नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप के लिए रांची यूनिवर्सिटी की कराटे टीम रांची स्टेशन से रवाना हुई।

इस टीम में परीक्षित पाठक, सुभाष कुमार बारह, अमर उरांव, जितेश मुंडा,शिव प्रकाश पांडे, अवनीश सुमन सांगा, जय गोविंद सिंह, सुदेश कुमार महतो,रमन कुमारी,पूनम कुमारी रितिका तिग्गा है। टीम के मैनेजर मो. कैफ़ी और कोच संजय कुमार मिश्रा हैं।

सभी कराटे प्लेयर्स को रांची यूनिवर्सिटी द्वारा ट्रैक शूट, जूता, मौजा, टी शर्ट प्रदान किया गया।

जाने वाले टीम को रांची यूनिवर्सिटी के कॉर्डिनेटर श्री राजेश गुप्ता , श्री चंचल भट्टाचार्य , अनिल कुमार ने शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय कोच शिहान रंजीत मेहता द्वारा कराटे प्लेयर्स को मैच खेलने से सम्बंधित जानकारी दी गई।
रांची यूनिवर्सिटी के कराटे टीम का सदस्य होने पर पूर्ण उत्साहित दिखे। हम सभी को पूर्ण उम्मीद है कि सभी कराटे प्लेयर्स अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे एवं मेडल प्राप्त करने से सफ़ल होंगे। 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.