Sunday, May 31, 2026
Home बिहारक्रिकेट West Champaran District Cricket League में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

West Champaran District Cricket League में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग 2024-25 के अंतर्गत 30 नवंबर यानी शनिवार को खेले गए मैच में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने सर्विस क्रिकेट क्लब को 191 रन से हराया।

बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेले गए इस मैच में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के कप्तान विश्वजीत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया‌। अभिमन्यु क्रिकेट क्लब की ओर से सिबलू ने 59 रन, औरंगजेब ने 52 रन और अभिषेक तिवारी ने नाबाद 45 रन बनाए। अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने 7 विकेट के नुकसान पर 285 रन का स्कोर खड़ा किया।

सर्विस क्रिकेट क्लब की तरफ से रोहित कुमार ने 8 ओवर 51 रन देकर 3 विकेट और सूर्य ने 6 ओवर 37 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में उतरी सर्विस क्रिकेट क्लब की तरफ से आयुष कुमार ने 27 रन और अभिजीत ने 22 रन बनाए और पूरी टीम 94 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 191 रन से जीता। अभिमन्यु क्रिकेट क्लब की तरफ से मासूम ने 5 ओवर 27 रन देकर 5 विकेट लि और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.