Tuesday, June 2, 2026
Home Uncategorized Ranchi : सात्विक मेमोरियल ए डिवीजन क्रिकेट लीग में साई नामकुम ने विधान सीसी को हराया

Ranchi : सात्विक मेमोरियल ए डिवीजन क्रिकेट लीग में साई नामकुम ने विधान सीसी को हराया

by Khel Dhaba
0 comment
सात्विक मेमोरियल ए डिवीजन क्रिकेट लीग

रांची। साई नामकुम की टीम ने सात्विक मेमोरियल ए डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत विधान सीसी को 37 रनों से हराया। विधान सीसी की ओर से रोहन शर्मा ने 46, रंजीत ने 41, रोशन कुमार ने 27 और मोहम्मद तौसीफ ने 21 रनों का योगदान किया। हार्दिक ने 30 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि नीरज को दो विकेट मिले। विधान सीसी की टीम ने 29 ओवर में में 196 रन बनाए। इससे पूर्व साई नामकुम की टीम ने 31.5 ओवर में 233 रन खड़ा किया जिसमें रितिक ने 53, नीरज ने 46, रूद्र ने 39 और नीलेश ने 27 रन बनाये। अरविंद को तीन, रिहान और अंकित को दो-दो विकेट मिले।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.