Wednesday, May 20, 2026
Home झारखंडअन्य रांची : एक दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो के ऑफिशियल ट्रेनिंग सेमिनार आयोजित

रांची : एक दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो के ऑफिशियल ट्रेनिंग सेमिनार आयोजित

by Khel Dhaba
0 comment

झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन के निर्देशानुसार रांची जिला खो-खो संघ के तत्वाधान में बंगीय सांस्कृतिक परिषद विधालय,सेक्टर-2, धुर्वा, रांची के सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो के ऑफिशियल ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस सेमिनार में रांची जिला के लगभग पैंतीस लोगों ने ऑफिशियल सेमिनार में भाग लेकर लाभान्वित हुए। रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने खो-खो खेल के सभी सबजुनियर/जुनियर/सीनियर मैदान बनाने एवं सभी खेल नियमों का विस्तृत जानकारी दिए।

इस अवसर पर झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन के पर्यवेक्षक अमीत कुमार पाण्डेय ने सेमिनार में भाग ले रहे सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। सेमिनार के उपरांत सभी प्रतिभागियों का लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा ली गई । इस अवसर पर राष्ट्रीय निर्णायक संगीता कुमारी, विवेक कुमार, सुभाष गांगुली, संजय कुमार, कौशल कुमार एवं एम. मोदस्सर ने पूरे ट्रेनिंग सेमिनार में सहयोग किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights