Sunday, May 17, 2026
Home झारखंडअन्य रांची : आरपीसी रेड मीडिया कप वॉलीबॉल के फाइनल में

रांची : आरपीसी रेड मीडिया कप वॉलीबॉल के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। RPC Red ने रांची विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजित मीडिया कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। फाइनल की दूसरी टीम का फैसला बुधवार को RPC Yellow व RPC Blue के बीच होनेवाले मुकाबले के बाद तय होगा। RPC Green प्रतियोगिता के खिताबी दौर से बाहर हो चुकी है। मंगलवार को खेले गए उद्घाटन मुकाबले में RPC Yellow ने RPC Green को 25-9, 25-9 से हराया।

दूसरे मुकाबले में RPC Red ने RPC Blue को 25-17, 25-18 से हराया। तीसरे मुकाबले में RPC Blue ने RPC Green को 25-21, 27-25 से हराया और चौथे व रोमांचक मुकाबले में RPC Red ने RPC Yellow को 24-26, 25-13, 18-16 से हराया।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन ADG CID प्रशांत सिंह, एकीकृत बिहार के कप्तान व कोच रह चुके रामाशंकर सिंह, झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव व अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक शेतांक सेन और प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेश सिंह समेत JVA के कई पदाधिकारी, रेफरी व बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights