Sunday, May 17, 2026
Home IPL IPL 2026 KKR VS GT : कोलकाता ने गुजरात का विजय रथ रोका

IPL 2026 KKR VS GT : कोलकाता ने गुजरात का विजय रथ रोका

एलन ने खेली 93 रन की शानदार पारी,केकेआर 29 रन से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

कोलकाता, 16 मई। सलामी बल्लेबाज फिन एलन (35 गेंद में 93 रन) और अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 82 रन) की शानदार बैटिंग के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुजरात टाइटन्स के विजय रथ को रोक दिया। शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अंतर्गत खेले गए मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने गुजरात टायटंट को 29 रन से पराजित किया।

कोलकाता नाइटराइटराइडर्स पहले खेलते हुए इस सत्र का अपना सबसे बड़ा स्कोर दो विकेट पर 247 रन खड़ा किया। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 218 रन ही बना सका।

गुजरात टायटंस की ओर से साई सुदर्शश ने नाबाद 52, शुभमन गिल ने 85 और जोस बटलर ने 57 रन की पारी खेली।

इसके पहले एलन जब 14 और 33 रन पर थे तब उनका कैच छूटा, उन्होंने पारी के दौरान 10 छक्के और चार चौके लगाए जिससे उनकी पारी के 86 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बने।

एलन के गेंदबाजों की धुनाई के बाद अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 82 रन) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 52 रन) के लय जारी रखते हुए नाबाद अर्धशतकों तथा दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए महज 53 गेंद में 108 रन की शतकीय साझेदारी निभाकर टीम को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

एलन और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 95 रन की भागीदारी निभाई।

गुजरात टाइटन्स ने इस पारी में कुल चार कैच छोड़े और केकेआर के तीनों बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया।

रघुवंशी को 52 रन के स्कोर पर वॉशिंगटन सुंदर ने जीवनदान दिया। ग्रीन जब 23 रन पर थे तब अरशद खान ने राशिद खान की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया।

बारिश के बाद कवर के नीचे रही पिच पर कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसकी गेंदबाजी इकाई को काफी संघर्ष करना पड़ा।

केकेआर की तेज तर्रार बल्लेबाजी के दौरान खराब क्षेत्ररक्षण ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दीं।

इस ‘करो या मरो’ वाले मैच में एलन की धमाकेदार पारी ने बड़े स्कोर की नींव रखी जिससे घरेलू टीम नौ ओवरों में ही 100 रन तक पहुंच गई। इसके बाद ग्रीन और रघुवंशी की जोड़ी ने मिलकर सिर्फ आठ ओवरों में ही स्कोर को 200 तक पहुंचा दिया।

एलन जब 14 रन पर थे तब मोहम्मद सिराज की गेंद पर कवर में जेसन होल्डर के हाथों से कैच छूट गया। गेंद उनकी उंगलियों से छूने के बावजूद बाहर निकल गई। इसके बाद एलन ने कागिसो रबाडा की गेंदबाजी पर जमकर हमला किया। उन्होंने लगातार दो छक्के जड़े और सिर्फ 11 गेंद में ही 28 रन के स्कोर तक पहुंच गए।

एक छोर से एलन का दबदबा कायम था, वहीं अजिंक्य रहाणे अपनी 14 गेंदों में 14 रनों की संघर्षपूर्ण पारी के दौरान कभी भी सहज नहीं दिखे। आखिरकार सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।

रहाणे के आउट होने के बाद पावरप्ले में थोड़ी देर के लिए रन बनाने की गति धीमी हो गई थी, लेकिन फिर एलन को एक और मौका मिल गया। होल्डर की गेंद पर सिराज ने लांग ऑन पर एक आसान सा कैच छोड़ दिया।

फिर एलन ने पूरी लय में आ गए। उन्होंने तेज और स्पिन, दोनों पर एक जैसा प्रदर्शन किया। राशिद का स्वागत दो छक्कों और एक चौके से किया गया और एलन ने तूफ़ानी अंदाज में महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

रघुवंशी ने एक बेहतरीन सहायक की भूमिका निभाई। इस युवा बल्लेबाज ने रबाडा की गेंद पर विकेटकीपर के ऊपर से एक शानदार स्कूप शॉट खेलकर अपनी पारी की शुरुआत की।

ऐसा लग रहा था कि एलन इस सत्र में अपना दूसरा आईपीएल शतक बनाने जा रहे हैं, लेकिन तभी राशिद ने साई किशोर की गेंद पर डीप मिडविकेट पर एक शानदार कैच लपककर इस तूफानी बल्लेबाज की रफ्तार थाम दी।

फिर ग्रीन ने यह सुनिश्चित किया कि आखिरी ओवरों में भी रन बनाने की गति धीमी नहीं पड़े। इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने तीन छक्के जड़कर गुजरात टाइटन्स की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं और रघुवंशी ने भी उनका बखूबी साथ निभाया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights