Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट परमेश्वर दयाल मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट में राजीव का शतक, करुणा सीए विजयी

परमेश्वर दयाल मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट में राजीव का शतक, करुणा सीए विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ग्राउंड पर चल रहे अगस्त्य क्लासेज प्रायोजित परमेश्वर दयाल मेमोरियल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मुकाबले में करुणा सीए ने सीएबी गोल्ड को 231 रन से पराजित किया। विजेता टीम के राजीव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वीटेक कंप्यूटर एजुकेशन के निदेशक रौनित नारायण ने प्रदान किया।

टॉस करुणा सीए ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए राजीव के 188 रन की मदद से 25 ओवर में दो विकेट पर 291 रन बनाये। प्रियांशु ने 59 रन बनाये जबकि अतिरिक्त के सहारे 29 रन बने।
जवाब में सीएबी गोल्ड की टीम प्रिंस (6 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के आगे 13.5 ओवर में 60 रन पर ऑल आउट हो गई।

संक्षिप्त स्कोर
करुणा सीए : 25 ओवर में दो विकेट पर 291 रन, राजीव 188 रन, प्रियांशु 59 रन, अतिरिक्त 29 रन, कृष 1/61, हमाद 1/50
सीएबी गोल्ड : 13.5 ओवर में 60 रन पर ऑल आउट शुभम 10, अतिरिक्त 39, प्रिंस 6/16,आशीष 2/8, अमित 1/0, उज्ज्वल 1/7

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.