Saturday, June 13, 2026
Home राष्ट्रीयबैडमिंटन ताई जू यिंग से हार कर पीवी सिंधू मलेशिया ओपन से बाहर

ताई जू यिंग से हार कर पीवी सिंधू मलेशिया ओपन से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

कुआलालंपुर। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू मलेशिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को यहां तीन गेम के कड़े मुकाबले में गत चैम्पियन चीनी ताइपे की ताई जू यिंग से हार कर बाहर हो गई।

सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता दूसरी वरीयता प्राप्त यिंग के खिलाफ पहले गेम को जीतने के बाद लय बरकरार नहीं रख सकी और 21-13, 15-21, 13-21 से हार गयी।

इस जीत के बाद यिंग ने भारत की इस शीर्ष खिलाड़ी पर अपना दबदबा और मजबूत कर लिया। सिंधू लगातार छठे मैच में यिंग से हारी है । दोनों के जीत हार का रिकॉर्ड भी 16-5 के बड़े अंतर से यिंग के पक्ष में है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.