Friday, June 12, 2026
Home Slider एमबापे की हैट्रिक से पीएसजी ने बार्सिलोना को 4-1 से हराया

एमबापे की हैट्रिक से पीएसजी ने बार्सिलोना को 4-1 से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बार्सिलोना। काइलन एमबापे की हैट्रिक की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लियोनेल मेसी की मौजूदगी वाले बार्सिलोना को चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में 4-1 से करारी शिकस्त दी।

एमबापे ने जिस तरह की फार्म दिखायी उससे मेसी का जादू फीका पड़ गया और बार्सिलोना के पास इस बार वापसी का कोई मौका नहीं रहा।

मेसी ने 27वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके बार्सिलोना को बढ़त दिलायी लेकिन इसके बाद एमबापे ने कैंप नोउ स्टेडियम में 32वें, 65वें और 85वें मिनट में गोल करके हैट्रिक बनायी और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलायी। पीएसजी की तरफ से अन्य गोल मोइज कीन ने 70वें मिनट में किया।

बार्सिलोना ने चार साल पहले टूर्नामेंट के इसी चरण में पीएसजी पर बड़ी जीत दर्ज की थी। बार्सिलोना तब पहले चरण में 4-0 से हार गया था लेकिन उसने दूसरा चरण का मैच 6-1 से जीता था।

यह हार बार्सिलोना के लिये एक और झटका है जिसकी टीम पिछले साल क्वार्टर फाइनल में बायर्न म्यूनिख के हाथों 8-2 से करारी हार के बाद एकजुट होकर नहीं खेल पायी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.