Sunday, May 31, 2026
Home बिहारफुटबॉल पटना में पीएसएफए बेबी लीग फुटबॉल का आगाज

पटना में पीएसएफए बेबी लीग फुटबॉल का आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पीएसएफए बेबी लीग का शनिवार को पटना के वीर कुवंर सिंह पार्क में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। एआईएफएफ के नियमानुसार संचालित इस बेबी लीग में 6 वर्ष से 12 वर्ष के बच्चे और बच्चियों का फुटबॉल मैच कराया जा रहा है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज मिल्क फुटबॉल क्लब के ऑनर विद्या भूषण सिंह ने फीता काटकर एवं गुब्बारे को उड़ा कर इस बेबी लीग का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन एवं बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह मौजूद, एनआईएस कोच नंदकिशोर प्रसाद, बिहार रेफरी के एचओआर सत्येंद्र कुमार, पूर्व महिला अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अंशा कुमारी, बिहार फुटबॉल के कोच संतोष कुमार सिंह, पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी एसके मजूमदार, नौशाद आलम, राकेश कुमार, रवि कुमार, पंकज कुमार, ऋषि कुमार, इंद्रकांत एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सैकड़ों की संख्या में बच्चों के माता-पिता की उपस्थिति में बेबी लीग को चार चांद लगा दिया।

मैचों के परिणाम

पीएसएफ ने अंशा फुटबॉल एकेडमी को 2-0, ट्रिनटी ग्लोबल स्कूल ने डीपीएस 1 को 2-0 को हराया।

आरएलबीएस ने डीपीएस ए को 4-0, लिटेरा वैली धनुष ने डीपीएस 1 को 3-1, आरएलबीएस ने डीपीएस 1 को 4-0,डीपीएस 3 ने डीपीएस 4 को 4-1, लोयोला हाईस्कूल ने लिटेरा वैली को2-0, लिटेरा वैली स्कूल ने टर्फ एरिना को 5-0, डीपीएस 2 ने
लिटेरा वैली को3-1 से हराया।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.