Friday, June 5, 2026
Home Slider मुंबई का पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर कब्जा

मुंबई का पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर कब्जा

by Khel Dhaba
0 comment

आखिरी ओवर तक चले रोमांचक फाइनल मुकाबले में शनिवार को मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को हरा पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीत ली।

विजय हज़ारे ट्रॉफी 2021 की विजेता हिमाचल प्रदेश ने मुंबई को 20 ओवर में 144 रन का लक्ष्य दिया, जिसे मुंबई ने तीन गेंदें रहते हुए हासिल कर लिया।

दोनों टीमों ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही हिमाचल ने 144 रनों की रक्षा करते हुए मुंबई के सात बल्लेबाजों को आउट कर दिया, लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म से गुजर रहे सरफराज खान (नाबाद 37 रन) ने अंत तक टिके रहकर मुंबई की जीत सुनिश्चित की।

सरफराज को पारी के 18वें ओवर में 19 रन के स्कोर पर एक जीवनदान भी मिला। मुंबई को आखिरी दो ओवरों में 23 रन चाहिये थे और सरफराज ने जीवनदान का भरपूर फायदा उठाते हुए 19वें ओवर में 17 रन जोड़कर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। इसके बाद तनुष कोटियन ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर मुंबई को खिताब दिलाया।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.