Saturday, June 20, 2026
Home Slider चोट के चलते न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए के दो प्रैक्टिस मैचों से बाहर हुए पृथ्वी शॉ

चोट के चलते न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए के दो प्रैक्टिस मैचों से बाहर हुए पृथ्वी शॉ

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपने बाएं कंधे की चोट के कारण भारत-ए के आने वाले न्यूजीलैंड दौरे के दो प्रैक्टिस मैचों से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि पृथ्वी न्यूजीलैंड दौरे के दो प्रैक्टिस मैचों नहीं खेल पाएंगे और उनके वनडे सीरीज और चार दिवसीय मैचों में खेलने का फैसला बाद में लिया जाएगा।

पृथ्वी को भारत-ए के आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए दोनों टीमों में चुना गया है। टीम 10 जनवरी को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने डोपिंग पर लगे प्रतिबंध के बाद उन्होंने फस्र्ट क्लास क्रिकेट में सफल वापसी की थी लेकिन कनार्टक के खिलाफ रणजी मुकाबले में वो अपना कंधा चोटिल कर बैठे थे। बीसीसीआई ने पृथ्वी के चोटिल होने के बाद उन्हें रणजी ट्रॉफी मैच से हटा लिया था और उन्हें बेंगलुरु स्थित शनिवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) भेज दिया था।

पृथ्वी को रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन ओवरथ्रो रोकने के प्रयास में कंधे में चोट लग गई थी जिसके बाद वह तुरंत मैदान से बाहर चले गए थे और फिर मैदान में नहीं लौटे। उन्होंने दूसरे दिन फील्डिंग नहीं की थी और वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.